फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work on a section of Delhi-Dehradun Expressway completed

Delhi: अप्रैल अंत तक दिल्ली से बागपत जाना होगा आसान, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक खंड का काम पूरा

Sun, 30 Mar 2025 04:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 04:29 AM IST
सार

एक्सप्रेसवे के पहले खंड की लंबाई 32 किलोमीटर है। इसको दो हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। एक की लंबाई 14.75 किमी है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बॉर्डर पर खत्म होता है। वहीं, दूसरे पैकेज की लंबाई 16.85 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) बागपत तक जाता है।

विज्ञापन
Work on a section of Delhi-Dehradun Expressway completed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली से बागपत तक के खंड को अप्रैल अंत तक शुरू करने की तैयारी है। इस खंड का काम पूरा हो चुका है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) इसका सेफ्टी ऑडिट कराएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की मदद ली जाएगी। बताया जा रहा है कि सेफ्टी ऑडिट में यदि कोई कमी नहीं आएगी तो इसका शुभारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सभी अधूरे कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण काम एक्सपेंशन ज्वाइंट का था। पहले जो एक्सपेंशन जॉइंट थे, वे मानक के हिसाब से नहीं थे। इस बार एक्सपेंशन ज्वाइंट मानक के हिसाब से लगाए गए हैं। अब केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान से सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। एक्सप्रेसवे के पहले खंड की लंबाई 32 किलोमीटर है। इसको दो हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। एक की लंबाई 14.75 किमी है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बॉर्डर पर खत्म होता है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पैकेज की लंबाई 16.85 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) बागपत तक जाता है। पैकेज-एक की लागत 1100 करोड़ और पैकेज-दो की लागत 1323 करोड़ है। पैकेज-एक में 6.398 किलोमीटर और पैकेज-दो में 11.244 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड काॅरिडोर हैं। एक्सप्रेसवे को पिछले साल दिसंबर में ही शुरू करने की योजना थी, लेकिन एलिवेटेड सेक्शन में वेयरिंग फॉल्ट होने से ये शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनापार में कम होगा ट्रैफिक का दबाव
एक्स्प्रेसवे के शुरू होने से पहले यमुनापार में वाहनों का दबाव कम होगा। दिल्ली वालों को इस हिस्से में कोई भी टोल नहीं देना होगा। एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में अक्षरधाम, गांधी नगर-गीता कॉलोनी, आईएसबीटी-दिलशाद गार्डन मार्ग, खजूरी पुस्ता मार्ग और सिग्नेचर ब्रिज मार्ग पर एग्जिट और एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। इसमें शास्त्री पार्क रेडलाइट के पास अलग से एक लूप बनाया गया है। इसकी मदद से कश्मीरी गेट बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहनों का हाइवे पर जाना आसान होगा। इसी तरह से खजूरी खास में भी एग्जिट व एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। खास बात यह है कि दिल्ली में एक्सप्रेसवे में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले यात्रियों को टोल नहीं देना होगा।


कई अड़चनों से परियोजना में हुई देरी
एक्सप्रेसवे का काम कई अड़चनों के कारण देरी से पूरा हुआ है। इसका काम 2023 में ही पूरा होना था, लेकिन जमीन अधिग्रहण और तकनीकी समस्याओं के कारण परियोजना में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed