{"_id":"6949a62d52717542179230f9245ba925","slug":"due-to-increasing-winter-theft-also-incresing-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चोरों ने चार जगहों पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में चोरों ने चार जगहों पर की वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे जैसे तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ रही है, शहर में चोर सक्रिय होते जा रहे हैं। रात में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर दुकार व घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से बाइक, जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना थाना सदर बल्लभगढ़ के चंदावली की है। यहां के निवासी नरेंद्र यादव थाना सदर बल्लबगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इलाके में उनकी परचून की दुकान है। 19 दिसंबर को वे दुकान बंद करके घर आए थे। अगले दिन सुबह पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
चोर यहां से काफी संख्या में परचून का सामा्न ले गए। दूसरी घटना में चोरों ने थाना छायंसा क्षेत्र के फज्जूपुर खादर गांव में एक घर को निशाना बनाया। जगत सिहं ने पुलिस को बताया कि 20/21 दिसंबर की रात को चोर उनके घर से एक डिस्कवर बाइक, एक प्लेटिना बाइक, एक इंवर्टर व दो बैट्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गुडग़ांव के डीएलएफ निवासी भीम सिहं थाना मुजेसर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी मुजेसर क्षेत्र की संजय कॉलोनी में बिजली के सामान की दुकान है। 18 दिसंबर को चोर 2 बैट्री, 40 मीटर पॉवर केबल, 16 मीटर अन्य केबल व 10 बंडल अन्य प्रकार के केबल चोरी कर ले गए।
एक अन्य मामले में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी गुरदीप सिहं बेदी थाना सूरजकुंड पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात को चोर उनके घर से जेवरात व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सभी पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।