फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution in Delhi: Air Quality Index Increase In Delhi NCR Third Phase Of GRAP Implemented

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में छायी धुंध, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब', 500 के करीब पहुंचा एक्यूआई

Fri, 03 Nov 2023 12:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

Pollution Level in Delhi: सीएक्यूएम की मीटिंग के बाद राजधानी में ग्रैप-3 को लागू करने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Pollution in Delhi: Air Quality Index Increase In Delhi NCR Third Phase Of GRAP Implemented
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप का तीसरा चरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध छायी हुई है। रेस्पाइरर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली बीते पांच सालों में सबसे प्रदूषित शहर रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली के मुंडका इलाके का औसत एक्यूआई 500, आईटीओ में 451, नजफगढ़ में 472, आईजीआई एयरपोर्ट में 500, नरेला में 500 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 400 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। सेक्टर-62 में 483, सेक्टर-1 में 413 और सेक्टर-116 में 415 पर 'गंभीर' श्रेणी में एक्यूआई रहा।

 

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में वृद्धि के बीच वायु गुणवत्ता पैनल ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिया है। जिसमें गैर-जरूरी निर्माण और तोड़-फोड़ के काम पर रोक शामिल है। सीएक्यूएम की मीटिंग के बाद राजधानी में ग्रैप-3 को लागू करने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली में हवा की क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा बेहद खराब कैटेगरी में दर्ज की गई। ग्रैप-3 लागू होने के साथ सभी गैर-आवश्यक निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक लग गई है। इसके अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल से चलने वाले बीएस-3 इंजन और डीजल से चलने वाले बीएस-4 चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लग गई है।

कोयले व लकड़ी से खाना बनाने पर रोक
दिल्ली के तीन सौ किलोमीटर के अंदर प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट और थर्मल पावर प्लांट पर नजर रखा जाएगा व कार्रवाई भी हो सकती है। होटल व रेस्तरां के तंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से रोक लग गई है। 

इन पर रहेगी रोक प्रतिबंध
राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के अलावा सभी तरह की निर्माण गतिविधियां बंद।
सड़कों की झाड़ृ से सफाई नहीं होगी।
नियमित तौर पर पानी का छिड़काव।
बस समेत सभी तरह के सार्वजनिक वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पत्थरों की कटाई जैसी गतिविधियों पर रोक।
हॉट मिक्स प्लांट व ईंट के भट्ठे चलाने पर रोक लगी रहेगी।
राज्य सरकारों को सलाह, पांचवी तक की कक्षाएं आनलाइन पढ़ाई जाएं।

मेट्रो के बढ़ेंगे फेरे
दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रैप-3 लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने अपने फेरे बढ़ा दिये हैं। डीएमआरसी ने बताया है कि पूरे नेटवर्क में 20 फेरे बढ़ाए गये हैं। 

नोएडा में वाहनों के लिए विशेष अभियान
बढ़ते प्रदूषण के चलते नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed