{"_id":"5e7220de8ebc3e768972f6b4","slug":"due-to-corona-vigilance-about-food-served-in-trains-indian-railway-issued-guidelines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने को लेकर रेलवे सतर्क, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने को लेकर रेलवे सतर्क, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
Wed, 18 Mar 2020 07:00 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ते देख रेलवे बेहद सर्तक दिख रहा है। स्टेशनों, ट्रेनों को सैनेटाइज्ड करने के साथ ही खान-पान को लेकर भी सर्तकता बरती जा रही है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने कहा है कि खांसी, बुखार, छींक आने, नाक से पानी निकले व सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण वाले किसी भी कर्मचारी को खाना पकाने और परोसने के लिए तैनात नहीं किया जाए। साथ ही इस तरह के लक्षण वाले किसी भी कर्मचारी को ट्रेनों में खाना भी परोसने के लिए तैनात न किया जाए। इसके साथ ही तैनात सभी सुपरवाइजर्स को व्यक्तिगत तौर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ कर्मचारियों को अपने अधीन काम करने वालों पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
भोजन बनाने और कैटरिंग सर्विस में तैनात सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से यूनिफॉर्म धोने और ड्यूटी पर साफ यूनिफॉर्म पहनने का निर्देश जारी किया गया है। खाने वाली वस्तुओं को बेहतर तरह से पैक करने के बाद ही ट्रेन में परोसने के लिए कहा गया है। खुली वस्तुओं के उपयोग से बचने को कहा गया है। सभी खान-पान वाली चीजों को स्वच्छ जगह स्टोर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
कैटरिंग यूनिट्स को यह दिशा-निर्देश भी दिया गया है कि जहां खाना बनाया जा रहा है वहां किसी भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।