{"_id":"179afa8c2c702fca2177e6e409ce91e6","slug":"dudehgi-diwali-special-trains-from-ghaziabad-to-aligarh-emu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से अलीगढ़ तक दौडे़गी दिवाली स्पेशल ईएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक दौडे़गी दिवाली स्पेशल ईएमयू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर अलीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सोमवार से रेलवे गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए दिवाली स्पेशल ईएमयू (04436) का संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन
दिवाली के बाद वापसी में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इसका संचालन 30 अक्तूबर तक करने का निर्णय लिया है। सोमवार को पहली बार यह ट्रेन गाजियाबाद प्लेटफार्म नंबर-2 से रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन को दिल्ली से मंगाया जाएगा। रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीटीएम चोपड़ा का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
10:35 बजे इसे अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस दिवाली स्पेशल ईएमयू का स्टॉपेज दादरी, चोला, खुर्जा समेत अलीगढ़ तक सभी स्टेशनों पर होगा।
दिवाली स्पेशल ईएमयू दोपहर 12:55 बजे स्टेशन पर अलीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर 1:05 बजे अलीगढ़ से चलेगी और 3:15 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।