फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dubai back woman at the IGI airport molested by loader.

VIDEO: दुबई से आई महिला से एयरपोर्ट पर छेड़छाड़

Sat, 13 Dec 2014 08:08 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Dubai back woman at the IGI airport molested by loader.

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात दुबई से आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर मौजूद एक लोडर ने महिला से बदसलूकी की। बाद में महिला व अन्य लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना के समय लोडर शराब के नशे में था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लोडर की पहचान जनकपुरी निवासी श्रवण कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 40 साल की भारतीय मूल की महिला दुबई में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे वह दुबई की फ्लाइट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्र्ट के टर्मिनल तीन की तीन नंबर लेन के पास खड़ी होकर अपने भाई का इंतजार करने लगी। महिला को अपने भाई के साथ नोएडा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

Dubai back woman at the IGI airport molested by loader.

इसी दौरान लोडर श्रवण कुमार उसे घूरने लगा। काफी देर तक उसे घूरता देख महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नशे में था और उसने महिला को गाली दे दी। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

उसके बाद महिला ने लोडर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान अन्य लोग भी युवक की हरकत सुनकर उसे पीटने लगे। महिला का आरोप है कि पास में ही मौजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर लोडर के खिलाफ छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किस तरह से हुई घटना, और आरोपी की पिटाई आप खुद ही देख लीजिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed