{"_id":"6aa15bcaa3cce41df6090c26","slug":"du-to-discuss-the-science-of-happiness-and-mental-health-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154184-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में खुशी और मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में खुशी और मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान पर होगा मंथन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल की ओर से बृहस्पतिवार को साइंस मीट्स सोशल साइंस: मेंटल वेल-बीइंग एंड हैप्पीनेस विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य खुशी और मानसिक स्वास्थ्य को केवल व्यक्तिगत मामलों के तौर पर नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, मजबूत और प्रगतिशील समाज के जरूरी पहलुओं के तौर पर समझने को बढ़ावा देना है।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों और कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी, रिसर्च स्कॉलर, पोस्ट-ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट विद्यार्थियों के साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने शिक्षाविद, शोधकर्ता, विशेषज्ञ और पेशेवर आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। ब्यूरो