फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student bagged global young achieverse award.

डीयू के छात्र को मिला ग्लोबल यंग अचीवर्स अवार्ड

Thu, 16 Oct 2014 04:44 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
DU student bagged global young achieverse award.

डीयू के एक छात्र को उसकी बचपन से चली आ रही एक आदत ने दुनिया के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक इंटरनेशनल यंग अचीवर्स अवार्ड दिलाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डीयू के छात्र हिमाद्रिश सुवन का नाम इस अवार्ड के लिए खुद इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस ने चयन किया था।

यह संस्था यूएनओ की आर्थिक और सामाजिक संस्था ईसीओएसओसी, यूनीसेफ और यूएनसीडी से मान्यता प्राप्त है। सुवन अपने स्कूल के ही दिनों से आरटीआई डालता रहा है। अब तक वह 100 से भी ज्यादा आरटीआई डाल चुका है। यही वजह है कि यूएनओ जैसी संस्था ने उसे इतने बड़े पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन

डीयू के भगत स‌िंह कॉलेज में पढ़ता है सुवन

DU student bagged global young achieverse award.

17 साल का सुवन डीयू के भगत सिंह कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र है। इस अवार्ड के लिए सुवन का नाम पिछले हफ्ते घोषित किया गया है। इसके साथ ही यह खबर डीयू के वेबसाइट पर भी पोस्ट की गई है।

ईसीओएसओसी के सामने देश के विश्वविद्यायों के समूह ने सुवन के मीडिया और इंफॉरमेशन एक्टिविस्म के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड देने के लिए प्रस्ताव रखा था।

पुरस्कार मिलने पर जब सुवन से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उसने कहा क‌ि आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप पहचाना जाना उसके लिए हमेशा से अद्भुत रहा है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की तरफ से युवा अवार्डी की पहचान बनके उभरना बहुत ही प्रेरक साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed