फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Social Center School will be expanded with Rs 27.21 crore

Delhi: डीयू सोशल सेंटर स्कूल का 27.21 करोड़ से होगा विस्तार, 15 महीने में तैयार हो जाएगा नया भवन

Wed, 18 Oct 2023 06:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Oct 2023 06:34 AM IST
सार

कुलपति ने बताया कि 16754 वर्गमीटर क्षेत्रफल के प्लॉट पर बनने वाले नए भवन की परियोजना लागत करीब 27.21 करोड़ रुपये है। सिंगल ब्लॉक की इस इमारत में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिल होंगी।

विज्ञापन
DU Social Center School will be expanded with Rs 27.21 crore
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) सोशल सेंटर सह-शिक्षा स्कूल, मॉरिस नगर के क्षैतिज विस्तार कार्य का शुभारंभ हो गया है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने भूमि पूजन व ईंट रखकर इसकी नींव रखी। 27.21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह भवन 15 महीने में तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संसाधन उपलब्ध करवाना भी है। छात्रों की संख्या के हिसाब से स्कूल में भवन की जो कमी है, वह नई इमारत के बाद हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल में नर्सरी से 10 वीं कक्षा तक लगभग छह सौ छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि भवन में कुल आठ कमरे और दो हाल ही हैं। नए भवन के बाद छात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। भूमिपूजन के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी दिल्ली परिसर के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, चीफ इंजीनियर अनुपम श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन में होंगे 21 कमरे
कुलपति ने बताया कि 16754 वर्गमीटर क्षेत्रफल के प्लॉट पर बनने वाले नए भवन की परियोजना लागत करीब 27.21 करोड़ रुपये है। सिंगल ब्लॉक की इस इमारत में बेसमेंट के अलावा ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिल होंगी। भवन का बेसमेंट क्षेत्र 697.0 वर्ग मीटर होगा, जबकि कुल निर्मित क्षेत्र (ममटी और मशीन रूम सहित) 3709.07 वर्गमीटर होगा। भवन की अधिकतम ऊंचाई (मशीन कक्ष सहित) 19.15 मीटर होगी। क्लास रूम व प्रयोगशालाओं सहित कुल 21 कमरों का निर्माण किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1947 में शुरू हुआ था स्कूल
डीयू सोशल सेंटर सह-शिक्षा स्कूल की शुरूआत सन् 1947 में की गई थी। आरंभिक दिनों में मॉरिस नगर क्षेत्र की महिलाओं ने सेवा परमो धर्मः की भावना को चरितार्थ करते हुए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में स्थित बरके (सैनिक निवास) में पढ़ाना आरंभ किया था। 1964 में स्कूल को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा पांचवीं कक्षा तक पंजीकृत किया गया और 1967 में इसे आठवीं तक अपग्रेड कर दिया गया। 1970 में इस स्कूल को शिक्षा निदेशालय द्वारा माध्यमिक विद्यालय (पहली से आठवीं) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। सन् 1989 में स्कूल को वर्तमान बिल्डिंग अनुदान में प्राप्त हुई। वर्तमान में लगभग 600 विद्यार्थी स्कूल में पढ़ रहे हैं। वर्ष 2003 में विद्यालय द्वारा संचालित नौंवी और दसवीं कक्षाओं को शिक्षा निदेशालय द्वारा (बिना सहायता अनुदान के) मान्यता प्राप्त हुई और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संबद्धता भी प्राप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed