{"_id":"69e10f6b8895cec4df0171a0","slug":"du-registration-process-for-admission-of-foreign-students-to-begin-from-april-25-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132550-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल से होगी शुरू
विज्ञापन
-स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यूजी-पीजी, एमफिल, पीएचडी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले की शुरुआत हो रही है। विदेशी विद्यार्थी विभिन्न कोर्सेज में ऑनलाइन पंजीकरण 25 अप्रैल से कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्र पीजी, यूजी, पीएचडी (मैनेजमेंट स्टडी पीएचडी प्रोग्राम को छोड़कर) व डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा कर दाखिला फॉर्म भर सकते हैं।
25 अप्रैल से दाखिला पोर्टल काम करना शुरू करेदेगा। स्नातक कोर्सेज (यूजी), पीजी कोर्सेज(स्नातकोत्तर), सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स में आवेदन की अंतिम दिन 15 मई है। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम में भी 25 अप्रैल से 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया ऑनलाइन है, फीस और दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा कराने होगें। उल्लेखनीय है कि डीयू में विदेशी छात्रों का पांच फीसदी कोटा होता है।