फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du muslim professor invites people for pork lunch via fb post

मुस्मिल प्रोफेसर ने दिया सुअर के मांस का न्यौता

Sat, 10 Oct 2015 05:01 AM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 05:01 AM IST
विज्ञापन
du muslim professor invites people for pork lunch via fb post

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज के एक मुस्लिम प्रोफेसर एशले एनपी ने 5 लोगों को सूअर का मांस यानी पोर्क खाने का न्यौता दिया है। एशले ने पांच लोगों को पोर्क के लंच का ये न्यौता अपने फेसबुक पेज पर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि, 'मैं एशले एक मुस्लिम हूं। मैं धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यक्तिगत कारणों से पोर्क नहीं खाता। लेकिन मैं इस बात में यकीन रखता हूं कि जो पोर्क खाते हैं उन्हें इसकी आजादी होनी चाहिए।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस्लाम में पोर्क खाने की पूरी तरह से मनाही है। यहां तक कि इस धर्म को मानने वाले सुअर का नाम तक जुबान पर नहीं लाते।

क्या लिखा है प्रो.एशले ने फेसबुक पर

du muslim professor invites people for pork lunch via fb post

एशले ने फेसबुक पर लिखा है, 'यह ऑफर सभी के लिए है, चाहे मैं उन्हें जानता हूं या नहीं।' एशले ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जो लोग इस लंच में आना चाहते हैं वह उनके इनबॉक्स में अपना नाम और नंबर लिखकर मैसेज छोड़ दें।


ऐसे लोगों में से जो पांच लोग सबसे पहले मैसेज करेंगे उन्हें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चुना जाएगा। एशले के मुताबिक वह इन लोगों को लेकर रेस्टोरेंट जाएंगे और वहां उन्हें उनकी पंसद की पोर्क डिश खिलाएंगे।

एशले ने आगे लिखते हैं कि, वो जानते हैं कि पोर्क खाने पर भारत में कहीं भी प्रतिबंध नहीं है। किसी को इसे खाने के चलते पीट-पीट कर मारा भी नहीं गया है लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें लोकतंत्र में पसंद-नापसंद का अधिकार, इंसानियत और दोस्ताना बर्ताव का कुछ तो सबक देना ही होगा।

इकलाख की मौत के बाद ही किया ये फैसला

du muslim professor invites people for pork lunch via fb post

एशले कहते लिखते हैं कि हर समय लड़कर ही लोगों को यह बताने की जरूरत नहीं होती कि हम किन चीजों में यकीन करते हैं। एशले ने यह पोस्ट दादरी घटना से आहत होकर लिखा था।

उन्होंने ये पोस्ट 5 अक्टूबर को किया था जिसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं। एशले ने अपने पोस्ट में दादरी के बिसाहड़ा में हुई इकलाख की दर्दनाक मृत्यु का जिक्र भी किया है।

एशले ने लिखा है, 'दादरी में 200 आदमियों ने एक 58 साल के बुजुर्ग मुस्लिम को बीफ खाने के शक में मार दिया गया। इसके बाद उन्होंने यह फैसला किया कि वह 5 लोगों को पोर्क खिलाएंगे, जो इसे खाना पसंद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed