फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU is preparing to organize a job fair in January.

Delhi NCR News: जनवरी में जॉब मेला आयोजित करने की तैयारी कर रहा डीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
-अक्तूबर में आयोजित मेले में 867 छात्रों को जॉब ऑफर मिले थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए साल में नौकरी पाने के दरवाजे एक बार फिर से खुलेंगे। डीयू प्लेसमेंट सेल आगामी जनवरी में बड़े स्तर पर जॉब मेला आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस मेले के लिए 23 कंपनियां अपनी सहमति दे चुकी हैं। चूंकि अभी मेला आयोजित होने में एक माह से ज्यादा का समय है, ऐसे में कंपनियों की संख्या बढ़ने की उम्मीदें हैं। बता दें इससे पहले अक्तूबर में आयोजित हुए जॉब मेले में 867 छात्रों को जॉब ऑफर मिले थे।
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जनवरी में जॉब मेला आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इसमें यूजी-पीजी के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। मेले में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों ने डीयू प्रशासन को अपनी सहमति देना शुरू कर दिया है। प्लेसमेंट सेल से जुड़े अधिकारी के अनुसार हम बड़े पैमाने पर छात्रों को नौकरी के ऑफर उपलब्ध कराना चाहते हैं इसलिए जॉब मेला आयोजित किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी के अवसर मिले, इसके लिए एक छात्र एक से अधिक कंपनियों के समक्ष उपस्थित हो सकेगा।
विज्ञापन

जॉब मेले में छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज ऑफर मिलने की संभावना है। कंपनियां छात्रों को वार्षिक तीन लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती हैं। कंपनियों ने जॉब पेशकश के लिए डीयू से संपर्क साधना भी शुरू किया है। अभी सेमेस्टर परीक्षा का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में परीक्षा व शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद जब जनवरी में कक्षाएं शुरू होंगी, तब जॉब मेले को आयोजित किया जाएगा। इस मेले से पहले कुछ कंपनियां अपने सैलेरी पैकेज की घोषणा पहले ही कर देंगी। मालूम हो कि इससे पहले सेल ने अक्तूबर में जॉब मेला आयोजित किया था। उसमें 65 कंपनियां पहुंची थीं और 1500 से अधिक छात्रों ने मेले में हिस्सा लिया था। इनमें से 867 छात्रों को जॉब ऑफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed