फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Application process for UG admission begins again

डीयू : यूजी में दाखिले के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
-ऑन द स्पॉट मॉप-अप राउंड के लिए आज शाम पांच बजे से कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की खाली सीटें भरने को लेकर एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने ऑन द स्पॉट मॉप-अप दाखिला राउंड को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया 17 सितंबर शाम पांच बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 सितंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। इसमें कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले होंगे। सीट आवंटन और दाखिले की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। दरअसल, अलग-अलग कॉलेजों में 9,500 से ज्यादा सीटें खाली हैं।

इसमें चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिये सूचना भेजी जाएगी। दाखिले के लिए उम्मीदवार को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा। यूजी के कई पाठ्यक्रमों में खाली सीटें रहने का मामला डीयू कार्यकारी परिषद में उठा था। इसके बाद कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने ओपन मॉप-अप राउंड के जरिये सीट भरने का सुझाव दिया था। वहीं दाखिला केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो दाखिले की पात्रता को पूरा करते होंगे। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस (यूजी)-2025 पोर्टल पर पंजीकृत नहीं किया है वह एक हजार रुपये के देरी शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकेंगे। हालांकि यह शुल्क वापस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं जो उम्मीदवार पहले दाखिला ले चुके हैं वह इस राउंड में शामिल नहीं होंगे। उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत प्रोफाइल, अंक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपडेट करने होंगे। किसी भी गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज पर प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। छात्र इस लिंक https://ugadmission.uod.ac.in/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed