{"_id":"65d0dda1a8ce31692a0b5dba","slug":"du-and-college-officers-association-meeting-held-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-39911-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू एवं कॉलेज ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू एवं कॉलेज ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने डीयू व कॉलेज ऑफिसर्स एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डीयू के अधिकारियों को तन्मयता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना चाहिए। बैठक में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जामिया हमदर्द विवि के रजिस्ट्रार डॉ. एमए सिकंदर व यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. दीपक वत्स उपस्थित रहें।
इस अवसर पर गुप्ता ने एसोसिएशन के अधिकारियों से आग्रह किया कि रजिस्ट्रार कैडर रेगुलेशन के लिए और मजबूती से प्रयास करें। इस कैडर से प्रभावित हजारों अधिकारियों को उनके लंबित पड़े अधिकार मिल सके। मीटिंग के दौरान डीयू के लगभग सौ से अधिक ज्वाइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार व विभिन्न कॉलेजों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। ब्यूरो