फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU students will get DTC pick-and-drop bus service

Delhi NCR News: डीटीयू छात्रों को मिलेगी डीटीसी की पिक एंड ड्रॉप बस की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली के प्रमुख रूटों पर सेवा शुरू करने की तैयारी, छात्रों से 30 सितंबर तक मांगी गई राय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों को आने-जाने के लिए डीटीसी के सहयोग से पिक एंड ड्रॉप बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की जरूरत और संभावित रूट का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू किया है।
डीटीयू की ओर से जारी नोटिस के अनुसार दिल्ली के प्रमुख इलाकों से विश्वविद्यालय तक आने वाले छात्रों की संख्या, उनके लिए सुविधाजनक पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट और बसों के लिए उपयुक्त समय की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सभी आवागमन करने वाले छात्रों से सर्वे में भाग लेने की अपील की है। छात्रों को अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। सर्वे में शामिल होने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। सर्वे में मिलने वाली जानकारी के आधार पर डीटीयू प्रशासन डीटीसी बस सेवा की व्यवहार्यता का आकलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर प्रमुख रूट और बस संचालन का समय तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed