फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC fleet will now have 1250 low floor AC buses, BS-6 vehicles will reduce pollution

डीटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1250 लो फ्लोर एसी बसें, बीएस-छह वाहनों से कम होगा प्रदूषण

Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
DTC fleet will now have 1250 low floor AC buses, BS-6 vehicles will reduce pollution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में जल्द ही बीएस-6 लो फ्लोर एसी बसों को शामिल किया जाएगा। डीटीसी की बोर्ड मीटिंग में 1250 बसों की खरीदारी के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की।

विज्ञापन


बीएस-6 मानकों को पूरा करने वाली बसों में रियल टाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस सहित अन्य सुविधाएं होंगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


भारत स्टेज (बीएस) एक उत्सर्जन मानक है ताकि वायू प्रदूषकों की निगरानी करते हुए इसे नियंत्रित किया जा सके। डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) दोनों की ओर से दिल्ली में 6601 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें डीटीसी की 3762 बसें शामिल हैं। पिछले 2 वर्षों के दौरान 1681 नई बसें बेड़े में शामिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिपरिषद की ओर से नई बसों को सड़कों पर उतारने का रास्ता साफ हो जाएगा। इन बसों के शामिल होने से बसों का बेड़ा बढ़कर 7,851 हो जाए। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत  ने एक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed