{"_id":"5e3ca89a8ebc3ee5e23044ec","slug":"dtc-buses-will-run-on-the-roads-from-four-o-clock-tomorrow-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः कल सुबह चार बजे से सड़कों पर दौड़ेंगी डीटीसी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः कल सुबह चार बजे से सड़कों पर दौड़ेंगी डीटीसी बसें
Fri, 07 Feb 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
DTC BUSES
चुनाव ड्यूटी में तैनात दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)कर्मियों की सुविधा के लिए शनिवार को 35 रूटों पर विशेष बसें चलाई जाएंगी। इन रूटों पर डीटीसी कर्मियों-अधिकारियों सहित अन्य भी सुबह चार बजे से ही सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके तहत आयानगर-बदरपुर, नजफगढ़-नेहरु प्लेस, कापसहेड़ा बॉर्डर-मोरी गेट टर्मिनल, नानहेड़ा बॉर्डर-तिलकनगर, आनंद विहार-उत्तम नगर, मयूर विहार फेस-तीन से धौला कुआं, आजादपुर से लामपुर बॉर्डर, जहांगीरपुरी-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सहित अन्य रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
शेष रूटों पर 829, 827, 865, 753, 971, आनंद विहार, पंजाबी बाग, वजीरपुर और उत्तम नगर आउटर मुद्रिका सेवा, 114, 106, 936, 273, 213, 347, 131, 154,970, 729, 106, 405, 502,604, 114, 405, 717, 473 बसों का संचालन किया जाएगा। डीटीसी ने इन बसों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन