{"_id":"05c950d8ddc9c0790c298767d2ede8bc","slug":"dry-fruits-business-personnel-to-20-million-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई फ्रूट्स कारोबारी के कर्मियों से 20 लाख की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई फ्रूट्स कारोबारी के कर्मियों से 20 लाख की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवपुरम में शनिवार रात कार और बाइक सवार आठ बदमाशों ने खारी बावली के ड्राई फ्रूट्स व जड़ी बूटी के कारोबारी के कर्मचारियों से 20 लाख की डकैती को अंजाम दिया। भागने के दौरान बदमाशों की बाइक खराब हो गई। इस पर उन्होंने अपनी बाइक छोड़कर कुछ दूरी पर जा रहे बाइक सवार युवक के पैर में गोली मारी और उसकी मोटर साइकिल ले गए।
विज्ञापन
कोहाट एंक्लेव निवासी साकेत अग्रवाल का खारी बावली में इंटरनेशनल ट्रेडर्स के नाम से ड्राई फ्रूट्स व जड़ी बूटी का काम है। शनिवार रात उनके कर्मचारी सतीश और संजय 20 लाख रुपये लेकर रिट्ज कार में कारोबारी के घर को निकले। कार मुकुल चला रहा था। नेताजी सुभाष प्लेस के पास स्विफ्ट व दो बाइक सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार के शीशे पर एक गोली चलाई। गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
इसके बाद एक डकैत ने हथौड़े से ड्राइविंग साइड के शीशे को तोड़ दिया और बदमाशों ने कार की डिग्गी खोलकर उसमें रखे रुपयों से भरे बैग को ले लिया। बाइक स्टार्ट न होने पर बदमाशों ने उसको वहीं छोड़ दिया। करीब सौ मीटर की दूरी पर उन्होंने उत्तम नगर निवासी अमित निरंजन के पैर पर गोली मारी और उसकी बाइक लूट ली।
विज्ञापन
पुलिस ने अमित को अस्पताल पहुंचाया। केशवपुरम थाना पुलिस ने डकैती, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त एन. संबंदन ने बताया कि पुलिस को कई सबूत मिले हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।