{"_id":"8532530f57f2b1c5e7b196b9036e88fb","slug":"drunker-beating-policeman-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पुलिसवालों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर पुलिसवालों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सोमवार रात को बाटा पुल के नीचे चलाए जा रहे ड्रंकन ड्राइव अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों से झगड़ा व मारपीट करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने झगड़ा करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थाने की पुलिस ने सोमवार रात को बाटा पुल के नीचे ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया हुआ था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान बाटा पुल के पास ही रहने वाले एक नेता अपने समर्थक के साथ पुल के नीचे से गुजर रहा था। पुलिस ने नेता की जांच करने के लिए उसकी बाइक को रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी व नेता में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुल के नीचे रहने वाले कई लोग भी वहां एकत्रित हो गए। पुलिस ने झगड़ा करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ गुलाब सिंह के अनुसार पुलिस के साथ झगड़ा करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।