फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken youth Sexual assault with sister on diwali night in gurugram

शर्मनाक: 10वीं की छात्रा से नशे में धुत भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 09 Nov 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth Sexual assault with sister on diwali night in gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मानेसर महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10वीं कक्षा की छात्रा से सगे भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया। उसने यह घिनौनी हरकत उस वक्त की जब दिवाली पूजन के बाद परिवार के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ था। पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन जागे और पड़ोसियों की मदद से कलयुगी भाई को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी महिला थाना मानेसर क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह इलाके के ही एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। किशोरी की मां नहीं है। उसने पिता व बहन के साथ बुधवार को दिवाली पूजन किया। पूजा के बाद भाई कृष्ण ने शराब पी। देर रात आरोपी ने बहन से दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह जब आरोपी काम पर चला गया उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता लड़की को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। 
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि, 'मैं फारुखनगर में अपने चार बच्चों- तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता हूं। मेरी बीवी मानसिक रूप से बीमार है और बीते कई वर्षों से लापता है। बुधवार को घर पर पूजा करने के बाद मैंने और मेरे बेटे ने शराब पी। सबसे बड़ी और छोटी बेटी एक कमरे में सो रही थीं जबकि 15 वर्षीय बेटी अपने कमरे में अकेले सो रही थी। चूंकि मैंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी इसलिए मैं अपने कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद मेरा बेटा उस कमरे में गया जहां उसकी बहन सो रही थी और उसने उसका बलात्कार किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। मानेसर के महिला पुलिस थाने में पॉस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मजदूर का काम करने वाले आरोपी को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। 


सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला ने बताया, पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed