{"_id":"91b877606c591ffce4c40e3539afd765","slug":"drunken-women-cut-scene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत महिलाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत महिलाओं ने काटा हंगामा
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिखंड दो में रविवार देर रात नशे में धुत चार महिलाओं ने कालोनी में जमकर हंगामा काटा। कार की पार्किग पर हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाने लाने पर महिलाओं ने वहां भी शोर शराबा किया।
शक्तिखंड दो में रविवार देर रात चार महिलाएं शराब के नशे में कार से आई और शोर मचाकर सड़क किनारे खड़ी अन्य कार को हटाने की मांग करने लगीं। शोर सुनकर कालोनी के लोग घरों से बाहर आ गए और महिलाओं को शांत होने को कहा।
इसके बाद महिलाएं लोगों से भिड़ गई। इस दौरान नशे में धुत महिलाओं ने जमकर गाली गलौच की। हंगामा बढ़ता देख कालोनी के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस महिलाओं को हिरासत लेकर थाने चली गई। दोनों पक्षों के थाने पहुंचने के बाद महिलाओं ने वहां भी शोर शराबा शुरू कर दिया।
हालांकि पुलिस के सख्ती दिखाने पर महिलाओं के परिजनों ने माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।