फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk people create furor in women coach

महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, अब कोच शराबी युवकों ने की छेड़छाड़

Thu, 27 Oct 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
drunk people create furor in women coach
- फोटो : अमर उजाला

कोसीकलां गाजियाबाद शटल के महिला कोच में वेब डिजाइनर के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर जीआरपी और आरपीएफ अभी तक कोई कार्रवाई कर भी नहीं पाई है कि बुधवार को दूसरे दिन इसी ट्रेन में शराबी युवकों ने महिला कोच में चढ़ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


महिलाओं से बदसलूकी करने की भी बात सामने आई। एक रेल वार्डन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी है। खास बात ये है कि खुद रेल वार्डन भी महिला कोच में ही सफर कर रहा था। इस पर आरपीएफ ने उसे भी महिला कोच में न चलने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


खुद को रेल वार्डन बताने वाले होडल निवासी बाबूलाल पंडित ने आरपीएफ को सूचना दी कि बुधवार को कुछ शराबी युवक होडल से ही महिला कोच में सवार हो गए और रास्तेभर हंगामा किया। सिविल ड्रेस में एक जीआरपीकर्मी भी महिला कोच में सफर कर रहा था लेकिन उसने भी युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों का तांडव न्यूटाउन स्टेशन तक चलता रहा। सूचना देने वाले कथित रेल वार्डन का कहना है कि वह भी उसी महिला कोच में सफर कर रहे थे जिसमें शराब पीकर युवक हंगामा कर रहे थे। उनके मुताबिक युवकों ने महिला यात्रियों से भी बदसलूकी की।


सूचना पर आरपीएफ कर्मी ने गाड़ी को चेक कराने की बात करते हुए उन्हें भी महिला कोच में सफर न करने की नसीहत दी। होडल से न्यूटाउन तक और न्यूटाउन से होडल से मनचलों का आतंक है फिर भी उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जीआरपी और आरपीएफ दोनों एक दूसरे की जिम्मेदारी होने की बात कर पल्ला झाडने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed