{"_id":"65d0bdc4accd03afed03abf8","slug":"drunk-man-threatened-to-blow-up-airport-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-39898-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशे में दी हवाई अड्डा उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशे में दी हवाई अड्डा उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन
- दिल्ली में रहकर करता है मजदूरी, धमकी देकर फोन कर दिया था बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शराब के नशे में हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कापसहेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णा महतो के रूप में हुई है। मूलत: पश्चिम चंपारण बिहार का रहने वाला आरोपी दिल्ली में मजदूरी करता है। 28 जनवरी को फोन कर दिल्ली हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देकर उसने अपना फोन बंद कर लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से फोन बरामद कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी की शाम करीब 5 बजे पुलिस को किसी ने कॉल कर बताया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे को बम से उड़ा देगा। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से कोई विस्फोटक या फिर संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने सूचना को अफवाह करार दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर झूठी शिकायत करने वाले की पहचान करने में जुट गई।
थाना प्रभारी विरेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उस फोन नंबर से संपर्क करने की कोशिश की, पर फोन बंद मिला। जांच करने पर पता चला कि नंबर पश्चिम चंपारण बिहार के रहने वाले कृष्णा महतो के नाम पर रजिस्टर है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम पश्चिम चंपारण गई। टीम ने सोमगढ़ गांव में छापा मारा, पर आरोपी घर पर नहीं मिला। परिवार वालों ने बताया कि मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कृष्णा करता है, फिलहाल वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। परिवार वालों ने बताया कि 28 जनवरी के बाद से उसने घर पर फोन नहीं किया है। पुलिस को आरोपी के कापसहेड़ा इलाके में रहने की जानकारी मिली। स्थानीय स्तर पर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। उसने शराब के नशे में हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।