शराब हो गई इतनी सगी कि अपने खून को भी नहीं छोड़ा, सोते हुए बेटे को मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर में एक बेटे द्वारा पिता को शराब न पीने की नसीहत देना उसे भारी पड़ गया। पिता ने बेटे के सीने में गोली मार दी। घायल बेटे शुभम (21) को जब ताऊ अरुण कुमार ने अस्पताल ले जाना चाहा, तो पिता सुरेश (52) ने उसे भी चाकू मारने की कोशिश की।
बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल शुभम को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शुभम परिवार के साथ टी-308, गली नंबर-7, गौतमपुरी में रहता है। परिवार में पिता सुरेश, मां सविता व अन्य सदस्य हैं। पिता-पुत्र इलाके में परचून की दुकान पर काम करते हैं।
रात करीब 12.30 बजे सुरेश घर लौटा और...
सुरेश को शराब पीने की लत है। कुछ दिन पहले शुभम ने दुकान से पिता के दोस्त विपिन को तीन हजार का सामान दिया था। बुधवार को नशे में सुरेश अपने बेटे शुभम से कहने लगा कि वह विपिन से सामान के तीन हजार रुपये मांगे।
शुभम ने बाद में रुपये लेने की बात कही, तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच शुभम पिता के शराब पीने पर ऐतराज जताने लगा।
इसी बात से सुरेश नाराज होकर वहां से चला गया। देर रात करीब 12.30 बजे सुरेश घर लौटा और सोते हुए अपने बेटे के सीने पर गोली चला दी।