फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk father raped his daughter in delhi arrested

पिता ने तार-तार किया रिश्ता, अकेला पा अपनी ही बेटी का किया रेप

Thu, 17 Aug 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 03:56 PM IST
सार

मासूम को घर में अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, मां के घर पहुंचते ही बेटी ने दी जानकारी

अलीपुर में शराबी पिता ने 10 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

- मासूम को घर में अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, मां के घर पहुंचते ही बेटी ने दी जानकारी

- पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, छानबीन जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 16 अगस्त

विज्ञापन
drunk father raped his daughter in delhi arrested

विस्तार

अलीपुर इलाके में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक शख्स ने शराब नशे में धुत होकर अपनी की 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। मासूम ने अपनी आपबीती मां को सुनाई, जिसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी पिता की करतूत पुलिस से बताई गई।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर 35 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है।
विज्ञापन


इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन भी है। मासूम का पिता छोटा-मोटा काम करता है। उसे शराब पीने की लत है। वहीं मासूम की मां भी मजदूरी करती है। मासूम की बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती है। गत 12 तारीख को मासूम घर में अकेली थी। इस बीच शराब के नशे में धुत आरोपी घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देकर किया दुष्कर्म

drunk father raped his daughter in delhi arrested

आरोपी ने शराब की बोतल मासूम को मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर शाम के समय मां घर पहुंची तो उसने मामले की जानकारी उसको दी।

अगले दिन पुलिस को खबर दी की गई। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार को सूचना के बाद आरोपी को पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed