{"_id":"622cab9ea26d472c65718518","slug":"drunk-brother-shot-his-sister-for-stopping-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: शराब पीने से रोकने पर बहन को मारी गोली, हत्या कर आरोपी ने कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: शराब पीने से रोकने पर बहन को मारी गोली, हत्या कर आरोपी ने कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर रह जाएंगे दंग
Sat, 12 Mar 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:48 PM IST
सार
बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि हरदोई के शाहाबाद निवासी रूचि को भाई सूरज रस्तोगी ने शराब पीने से मना करने पर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी रोजाना नशे में धुत हालत में घर पहुंचता था। उसकी बहन नशा और शराब का विरोध करती थी। शनिवार को इटैड़ा गोलचक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जलालपुर गांव में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या
- फोटो : Social media
विस्तार
ग्रेटर नोएडा पश्चिम के जलालपुर गांव में किराए पर रहने वाली एक महिला की उसके भाई ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शुक्रवार रात शराब पीने पर टोकने पर बड़ी बहन को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के शाहाबाद निवासी रूचि (32 वर्ष) रोजा जलालपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। इसी मकान में रूचि का अविवाहित भाई सूरज रस्तोगी भी अपने परिवार के साथ रह रहा था। आरोपी इनवर्टर आदि की मरम्मत का काम करता था। आरोपी सूरज नशा करने और शराब पीने का आदी हो गया था। आरोपी रोजाना नशे में धुत हालत में घर पहुंचता था। उसकी बहन नशा और शराब का विरोध करती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात भी सूरज नशे में धुत होकर घर लौटा तो रूचि ने फिर उसे शराब पीने पर टोका। इस पर आरोपी भड़क गया और उसने तमंचे से एक के बाद एक चार गोलियां अपनी बहन रूचि के सीने में मारकर हत्या कर दी। रूचि को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
नशे में धुत आरोपी को नहीं है अफसोस
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गया था। उसे शनिवार को इटैड़ा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलग-अलग तरह का नशा करता है। पुलिस पूछताछ में वह ये भी नहीं बता पाया कि शुक्रवार को उसने किस-किस पदार्थ का नशा किया था। आरोपी को बहन की हत्या का भी अफसोस नहीं है।