{"_id":"2fa954958590ef4cb7fc4196493f1827","slug":"drunk-and-drive-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शराबियों की हरकत देख पुलिस ने लगाए ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब शराबियों की हरकत देख पुलिस ने लगाए ठहाके
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में नए साल 2014 का जश्न मनाने के चक्कर में कुछ लोग अपने होश खोते हुए दिखाई दिए। हुड़दंगियों को पकड़ने के लिए पुलिस मुस्तैद थी। ड्रंक एंड ड्राइव में कुछ ऐसे शराबी भी पकडे़ गए, जिनकी हरकतें देखकर पुलिस को गुस्सा भी आया और फिर उन्होंने ठहाके भी लगाए।
विज्ञापन
केस 1-
मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर-15 क्राउन प्लाजा मॉल के पीछे नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने महिला सवारी वाली गाड़ियों को रोकने में हिचकिचा रही थी। कई कार चालकों ने पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी दूर से ही मोड़ ली। लेकिन कुछ जाल में फंस गए।
विज्ञापन
एसएचओ विजय कुमार ने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि वे अपने को सुरक्षित रखकर ही चेकिंग करें, क्योंकि 2011 में ओल्ड फरीदाबाद चौक पर युवक को रोकने के लिए जैसे ही सिपाही ने हाथ दिया तो उसने सिपाही को गाड़ी में ही बिठाकर उसे घसीट दिया था। यहां आठ लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
केस 2-
रात लगभग 12:00 बजे के बाद सेक्टर-12 एसएसआर मॉल के पास शराबियों को पकडे़ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान काफी ड्रामा भी हुआ। इस ड्रामे में एक शराबी ने पुलिस को सरेआम 100 रुपये रिश्वत देने की भी पेशकश की।
शराबी की यह हरकत देखकर पुलिसकर्मियों की हंसी छूट गई। यहां कई शराबी पुलिस के पैर पकड़कर चालान न काटने की सिफारिश करते नजर आए। इसी बीच एसीपी-सेंट्रल अभिषेक जोरवाल भी मौके पर पहुंचे। रात 1.15 बजे एसीपी ने नाका खत्म करने के निर्देश दिए।
केस 3-
नाका खत्म होने के बाद पुलिस ने एसआरएस मॉल से एल्डिगो मॉल की तरफ आ रही आर्टिगा कार रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रुकी। पुलिसवाले ने बहादुरी दिखाते हुए कार के गेट को पकड़कर पीछे भागा। करीब सौ मीटर बाद गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गाड़ी को पकड़ने के बाद जांच की गई तो उसमें शराब की बोतल मिली।