फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drug racket caught in Delhi by Delhi Police

अफगानिस्तान से वाया पाकिस्तान आ रहा है एक खतरा

Mon, 20 Oct 2014 02:27 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Drug racket caught in Delhi by Delhi Police

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले चेन्नई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल ने चेन्नई पुलिस के साथ मिलकर मॉड्यूल के सरगना और श्रीलंका के दो नागरिकों को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बीती जुलाई में दिल्ली में छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 36.214 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। तस्करों ने बताया था कि वह चेन्नई मॉड्यूल के सदस्य हैं और उनका सरगना चेन्नई निवासी मेलु पेरूमल है। मेलु का विदेशों के ड्रग सप्लायरों से संपर्क है।
विज्ञापन


इस सूचना पर एसीपी मनीष चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चेन्नई मॉड्यूल के सरगना की सूचनाएं जुटाईं। चार माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि मेलु ने चेन्नई के एक घर में काफी मात्रा में हेरोइन जमा कर रखी है और श्रीलंका के दो तस्कर इसको लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान से वाया पाकिस्तान आ रहा है ड्रग्स

Drug racket caught in Delhi by Delhi Police

इस सूचना के बाद स्पेशल सेल की एक टीम चेन्नई पहुंची। 18 अक्तूबर को टीम ने चेन्नई पुलिस के साथ मिलकर पूनामाले थाना क्षेत्र के एक मकान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने मेलु पेरूमल और खेप लेने के लिए पहुंचे श्रीलंका के दो नागरिकों ज्योजिक एमआर और मोहम्मद राजीक को दबोच लिया।

मछली उत्पाद के डिब्बों में करते हैं तस्करी
पूछताछ में मेलु पेरूमल ने बताया कि मछली उत्पाद और दवा के अलावा खाद्य पदार्थ के डिब्बों में हेरोइन की तस्करी करता है। वजह यह है कि इन उत्पादों की जांच के दौरान हेरोइन का पता नहीं चल पाता। यहां तक कि पुलिस के डॉग स्क्वॉड और स्कैनर भी इसे पकड़ नहीं पाते। उसने बताया कि मछली के उत्पाद श्रीलंका भेजे जाते हैं, इसलिए इनके डिब्बों में हेरोइन भरकर तस्करी की जाती है।

अफगानिस्तान से वाया पाकिस्तान आ रहा है ड्रग्स
मेलु पेरूमल ने बताया कि उच्च क्वालिटी की हेरोइन अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में वाया पाकिस्तान आ रही है। उसने बताया कि उसका पश्चिमी एशिया के ड्रग तस्कारों से सीधा संपर्र्क है और भारत में सप्लाई का जिम्मा उस पर है। पुलिस ने मेलु की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल सेल ने पिछले कुछ महीनों में करीब 130 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed