{"_id":"57035d214f1c1b040cc81124","slug":"dropout-student-will-rejoin-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉप आउट बच्चों को फिर दिखाई जाएगी स्कूल की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रॉप आउट बच्चों को फिर दिखाई जाएगी स्कूल की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए फिर से आस जगी है। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए दो नई परियोजनाओं को शुरू किया गया है। इसमें एक तो ऐसे बच्चों के लिए सहनशीलता सेंटर खोलने का है और दूसरा मोटिवेशनल सेंटर शुरू करने का।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने बताया कि सोमवार बाल कल्याण भवन में सहनशीलता सेंटर की शुरुआत की जाएगी। यह प्रदेश का पहला सहनशीलता सेंटर होगा।
विज्ञापन
सेंटर के माध्यम से ऐसे बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी, जो छोटी-छोटी बातों पर उदास हो जाते हैं या नकारात्मक सोचने लगते हैं। कार्यक्रम में हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड फेयर की जेरनल सेक्रेेटरी संतोष अतरेजा भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने बताया कि फरीदाबाद में खुली यह सहनशीलता सेंटर प्रदेश का पहला ऐसा सेंटर होगा। शहर के लोगों की काफी डिमांड के बाद इसका प्रपोजल बनाकर मुख्यालय बनाकर भेजा गया था। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इसको सोमवार से शुरू किया जाएगा।