फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drones Eyes will be on the streets of Delhi , will patroling.

अंधेरी रातों में मनचलों पर होगी ड्रोन की नजर

Fri, 12 Dec 2014 07:48 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
drones Eyes will be on the streets of Delhi , will patroling.

नई दिल्ली देश में अपनी तरह के पहले प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की सड़कों पर रात में मिनी ड्रोन गश्त लगाएंगे। ये ड्रोन रात में तस्वीरें लेने में सक्षम कैमरों (नाइट विजन) और थर्मल इमेजिंग से लैस होंगे। ड्रोन तैनाती का मकसद दिल्ली को महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

विज्ञापन


हाल में राजधानी में कैब चालक द्वारा युवती से रेप की घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी हैं। ड्रोन से रात में ऐसी सड़कों पर नजर रखी जाएंगी, जहां रोशनी कम होती है और जहां अपराध की आशंका बनी रहती है। यह प्रोजेक्ट अगले माह उत्तरी जिले में शुरू होगा। इसी इलाके में रेप की घटना हुई है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी और ड्रोन दोनों के जरिए उत्तरी जिला पूरी तरह कैमरा सर्विलांस वाला हो जाएगा। इलाके में स्थित उपराज्यपाल निवास, दिल्ली विधानसभा और मेटकाल्फ हाउस को कैमरे की नजर से दूर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर की ऊंचाई पर होंगे ये ड्रोन

drones Eyes will be on the streets of Delhi , will patroling.

इलाके में हर ड्रोन करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेंगे और वे तीन से चार किमी के इलाकों पर नजर रखेंगे। तकनीकी रूप से ऐसी व्यवस्था की गई है कि दो ड्रोन एक ही इलाके को कवर नहीं करें। अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में हर ड्रोन के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) लगाई जाएगी। ड्रोन से मिलने वाले वीडियो को त्वरित टीम की गाड़ी तक पहुंचाया जाएगा।

इससे टीम वीडियो पर नजर रखने के साथ कुछ भी गलत होने की आशंका में तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेगी। इससे पहले दुर्गा और गणेश की प्रतिमाओं को यमुना में विसर्जित करने को लेकर ड्रोन से नजर रखी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में ड्रोन को परखा जा चुका है और पुलिस मुख्यालय ने इस परियोजना के लिए धन की मंजूरी दे दी है। इसके लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीद शुरू की जा चुकी है। ड्रोन में नाइट विजन और थर्मल इमैजिंग कैमरा होगा और इसके वीडियो और तस्वीरों को अपराध की जांच में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा

ये ड्रोन किसी भी मौसम में काम करने में सक्षम होंगे। पूरे जिले में तीन से चार ड्रोन लगाए जाएंगे और प्रत्येक पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। अभी तक दिल्ली पुलिस डीआरडीओ से प्रतिदिन 50 हजार रुपये के किराए पर ड्रोन लेती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed