{"_id":"57c835674f1c1bc9592cb036","slug":"drone-will-fly-from-mahamaya-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाया फ्लाईओवर से उड़ेगा ड्रोन, पार्किंग और जाम की खींचेगा तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाया फ्लाईओवर से उड़ेगा ड्रोन, पार्किंग और जाम की खींचेगा तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
drone
नोएडा प्राधिकरण महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-71 के आसपास तक शुक्रवार को ड्रोन कैमरा उड़ाने की तैयारी में है। यह कैमरा इस रास्ते पर निर्माणाधीन दो स्थानों, जाम की स्थिति, पार्किंग आदि की तस्वीर खींचेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने शहर में पार्किंग को खाली पड़ी जमीनों पर शिफ्ट करने, शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त करने का प्राधिकरण अधिकारियों को पूर्व बैठक में निर्देश दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने प्लान तैयार किया था। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक इस रास्ते पर पार्किंग, जाम, संकरी सड़कें, अतिक्रमण, इधर-उधर खड़े वाहनों और खाली जमीन की तस्वीरें ली जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद तय किया जाएगा कि जाम से मुक्त कराने के लिए क्या उपाय करने हैं। ड्रोन कैमरा किराये पर लिया जाएगा।