{"_id":"6aa6cb13c33c9ea402077ac1","slug":"drone-flown-near-five-star-hotel-during-brics-event-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154810-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्रिक्स कार्यक्रम के दौरान पांच सितारा होटल के पास उड़ाया ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्रिक्स कार्यक्रम के दौरान पांच सितारा होटल के पास उड़ाया ड्रोन
विज्ञापन
-कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले वीडियो ग्राफर के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिक्स कार्यक्रम के दौरान अस्थायी रेड जोन घोषित इलाके में पांच सितारा होटल के पास बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने वीडियोग्राफर राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ड्रोन और रिमोट कंट्रोलर बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम करीब छह बजे जनपथ रोड पर स्थित पांच सितारा होटल के पास ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने वहां राजन नाम के युवक को ड्रोन उड़ाते देखा। पूछताछ में उसने बताया कि वह फ्रीलांसर वीडियोग्राफर है और प्रकाश मूवीज के लिए काम कर रहा था। होटल में एक कार्यक्रम की कवरेज के लिए उसे भेजा गया था। राजन से ड्रोन उड़ाने से पहले अनुमति लेने संबंधी दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि राजन ने अपने मालिक ओमप्रकाश के कहने पर ड्रोन उड़ाया था। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है।