{"_id":"cfe3eb924ab44bd1eaa01681337fa26b","slug":"drizzle-with-cold-winds-and-pleasant-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की तपिश और उमस के बाद रविवार को काले बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे चले गए। महानगर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से में बूंदाबांदी भी नहीं हुई बल्कि धूल उड़ती रही। बूंदाबांदी और तेज हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों ने संडे का मजा लिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान खिसककर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि सोमवार से लोगों को फिर गर्मी झेलनी होगी। सोमवार से पारा फिर ऊपर की ओर खिसकेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कई दिन तक सूरज की तल्खी बरकरार रहेगी। इसके बाद आगामी शनिवार और रविवार में फिर बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
तब कई दिन तक मौसम खुशगवार बना रहेगा। मानसून की देरी ने इस बार लोगों के साथ-साथ धान किसानों को भी इंतजार कराया है। बारिश न होने की वजह से धान की रोपाई लेट हो रही है।