फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drizzle increases humidity in Delhi minimum temperature increases by three degrees Celsius

Weather News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, जानें कब होगी बारिश

Wed, 17 Jul 2024 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
Drizzle increases humidity in Delhi minimum temperature increases by three degrees Celsius
उमस बढ़ने से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक बारिश आया नगर में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। बुधवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर में नई व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 81 से 65 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोदी रोड में 37 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम व आया नगर में 36.8, रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में रही हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 144, गुरुग्राम में 109, गाजियाबाद में 82 व फरीदाबाद में 108 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed