फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver of the Indica arrested that hits munde's car

मुंडे की कार को टक्कर मारने वाला जमानत पर रिहा

Tue, 03 Jun 2014 05:42 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
Driver of the Indica arrested that hits munde's car

केंद्रीय मंत्री मुंडे की कार को टक्कर मारने के आरोपी गुरविंदर को पटियाला कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने कहा आईबी व स्पेशल सेल जांच कर रहे हैं कि कहीं यह कोई षड्यंत्र तो नहीं।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि आरोपी ड्राइवर पर लगाई गई धाराएं जमानती हैं, लेकिन पूछताछ करनी हो तो आरोपी को किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

इं‌पी‌रियल होटल में करता था काम

Driver of the Indica arrested that hits munde's car

आज सुबह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मारूति एसएक्‍स4 की टक्कर एक इंडिका कार से हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

इंडिका कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि वह आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ड्राइवर का नाम गुरजिंदर सिंह है और वो इंपीरियल होटल में काम करता है। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब 64 वर्षीय मुंडे मुंबई जाने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट जा रहे थे मुंडे

Driver of the Indica arrested that hits munde's car

आज सुबह जब मुंडे की कार लोधी रोड की ओर जाने के लिए अर‌िविंदो चौक से आगे बढ़ी तब ही उनकी कार से एक इंडिका कार आकर टकराई।

खबरों के अनुसार मुंडे कार को सुबह करीब 6:30 बजे पृथ्वीराज रोड-तुगलक रोड के समीप रेड सिग्नल तोड़ कर आई एक टाटा इंडिका ने टक्कर मार दी।

दिल्ली रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रहे हैं।। वहीं एम्स के प्रवक्ता ने बताया कि जब मुंडे को अस्पताल लाया गया था तो न उनकी सांसें चल रही थीं, ना ही नब्ज और नहीं ही हृदयगति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed