{"_id":"5725e9404f1c1b7f2b5ccf49","slug":"driver-of-the-car-turned-out-to-be-mastermind-of-the-spoils","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टर माइंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टर माइंड
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड रोड पर पिकअप गाड़ी के हेल्पर से हुई 1 लाख 20 हजार रूपये की लूट में गाड़ी का ड्राइवर ही मास्टरमाइंड निकला। ड्राइवर ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बडख़ल क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे लूटी हुई रकम बरामद करके तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 अप्रैल को सुशील कुमार नामक व्यक्ति ने थाना सूरजकुंड में लूट का मामला दर्ज कराया था। सुशील ने अपनी शिकायत में बताया था कि दो लोगों ने उससे 1 लाख 20 हजार लूट लिए थे। मामले की तफ्तीश कर रहे बडख़ल क्राइम ब्रांच इंजार्च अनिल कुमार ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड गाड़ी का ड्राइवर बदरपुर बॉर्डर निवासी परविंदर था। उसी ने अपने दो साथियों मनोज उर्फ टोनू निवासी उत्तर प्रदेश और मोहम्मद सद्दाम निवासी बदरपुर बॉर्डर के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गाड़ी के ड्राइवर परविंद्र ने ही सूरजकुंड क्षेत्र में सुनसान जगह देखकर गाड़ी को खड़ा किया था और शौच के बहाने गाड़ी से उतर गया था। इसी दौरान उसने अपने साथियों को फोन पर बता दिया था। कि गाड़ी में बैठे हेल्पर सुशील के आगे की दोनों जेबों में 50-50 हजार रुपये और पीछे की जेब में 20 हजार रुपये रखे हैं। परविंदर के दोनों साथी मनोज और मोहम्म्द सद्दाम ने मौके पर आकर सुशील के साथ मारपीट करके उससे पैसे छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी को शक न हो इसके लिए ड्राइवर परविंदर ने भी आरोपियों का पीछा किया और शोर मचाया। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करके उनसे लूटी हुई रकम बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।