{"_id":"2b8e5b9ca0c54126ef5322fb94bede54","slug":"driver-beaten-to-death-by-car-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर को मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Sep 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में वाहन चलवाने वाले मालिक पर आरोप है कि उसने अपने चालक की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त करने से नाराज होकर उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। भाई के बयान पर मानेसर थाना पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर का रहने वाला अजीत (28) आईएमटी मानेसर में ईश्वर सिंह की कैंटर चलाता था। उसके भाई सुभाष ने मानेसर पुलिस को दिए बयान में कहा है कि एक सप्ताह पहले अजीत का वाहन किसी वाहन से भिड़ गया था। जिससे नाराज ईश्वर सिंह ने उसे जमकर पीटा था।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे ले जा कर रेवाड़ी के कोसली के पास फेंक दिया। रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उसका उपचार हुआ। जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
मानेसर थाना पुलिस ने उसके भाई के बयान पर वाहन मालिक के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मानेसर थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
वाहन मालिक के साथ और कौन-कौन लोग इस वारदात में शामिल थे, इसके साथ ही पूरा प्रकरण क्या है, यह पुलिस समझ रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।