फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drinking water facilities at railway stations will be improved.

Delhi NCR News: रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। यात्रियों को स्टेशनों पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जल भंडारण टंकियों से लेकर पाइपलाइन, नल और वाटर कूलर तक पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। रेलवे के अनुसार, अभियान के तहत स्टेशनों पर पानी की भंडारण और निस्पंदन टंकियों की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफाई की जा रही है। सभी टंकियों को ढक्कन से ढकने और उनके वेंट को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाहरी गंदगी या प्रदूषण पानी में न पहुंच सके। पाइपलाइन में रिसाव की भी जांच की जा रही है। खराब पाइप, नल और वाल्व की तत्काल मरम्मत या उन्हें बदला जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी रोकने के साथ पेयजल को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पेयजल और गैर-पेयजल की पाइपलाइन को अलग रखने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि दोनों के संपर्क से पानी दूषित होने की आशंका न रहे। स्टेशनों पर लगे वाटर कूलरों की नियमित जांच और देखभाल भी की जा रही है। वाटर कूलरों से जुड़ी आरओ इकाइयों के फिल्टर की नियमित सर्विसिंग कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed