फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drinking water crisis in gurgaon

एक हफ्ते से पेयजल की किल्लत झेल रहे वार्डवासी, केन खरीदकर पी रहे पानी

Sat, 16 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 16 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
drinking water crisis in gurgaon

कस्बे के वार्ड-2 में एक सप्ताह से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्डवासी विभाग में कई बार मांग कर चुके है। इसके बावजूद उनकी समस्या हल नहीं हो पाई है। विभाग की अनदेखी व लापरवाही के चलते वार्डवासी मोल का पानी खरीदकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


परेशान लोगों ने विभाग व प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है। विजय नगर वार्ड नंबर दो के पार्षद कर्म सिंह, अनिल, विनोद कुमार, विजयपाल, रामपत, भगत सिंह, मुबारिक, बिमला, शीला देवी, रेशम व फूलवती आदि ने बताया की उनके वार्ड में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का लगा नलकूप एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सकी वजह से उनके मौहल्ले में पीने के पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। पानी के लिए उन्हें दूर दराज तक भटकना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया की वह इस समस्या के बारे में विभाग के दतर में  जाकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके है। इसके बावजूद उनकी परेशानी का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पार्षद कर्मसिंह, अनिल मास्टर व मुबारिक ने बताया की जब मौहल्ले के लोगों को इधर उधर भटकने के बाद पानी नहीं मिल पाता है, तो उन्हें मोल का पानी खरीदकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है।

परेशान लोगों ने बताया की  टेंकर वाले एक टेंकर की एवज में 1200 रूपये पानी सप्लाई करने की एवज में उनसे वसूल कर रहे है। परेशान लोगों का कहना हैं जब समय पर टेंकर नहीं पहुंचता है, तो उन्हें मजबूरन 20 लीटर केन पानी प्रति 10 रूपये में  खरीदना पड़ रहा है।


विभाग के कनिष्ट अभियतां शकील अहमद का कहना है उनके सज्ञांन में आज ही यह मामला आया है। वार्ड के लोगों ने शुक्रवार को उन्हें समस्या के बारे में फोन कर कर अवगत कराया है। उन्होंने कहा शीघ्र ही समस्या का हल  करवाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed