फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drinking water crisis deepens in Nagina town, villagers write letter to Chief Minister Naib Singh Saini

Delhi NCR News: कस्बा नगीना में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना।
कस्बा नगीना से पानी की किल्लत को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। नगीना गांव के वार्ड नंबर 04 (लोहिया वाड़ा) के ग्रामीणों ने पीने के पानी की गंभीर समस्या से परेशान होकर अब सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी का दरवाजा खटखटाया है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर पानी की इस विकराल समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

- सिर्फ 5 मिनट आता है पानी, अवैध कनेक्शनों ने बढ़ाई मुसीबत
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके वार्ड में पीने के पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है। आपूर्ति शुरू होने के मात्र 5 मिनट बाद ही पानी का प्रेशर पूरी तरह से खत्म हो जाता है और पानी आना बंद हो जाता है। इसका मुख्य कारण गांव के कुछ दबंगों और अन्य लोगों द्वारा मुख्य पाइपलाइन (मैनलाइन) में किए गए अवैध कनेक्शन हैं। इन अवैध कनेक्शनों के कारण आम जनता के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


- कम क्षमता की मोटर बनी सिरदर्द, शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में पानी के टैंक पर केवल 15 एचपी की मोटर लगी हुई है, जो इस पूरे क्षेत्र में पानी का सही प्रेशर बनाने के लिए नाकाफी साबित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में पहले भी कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि अवैध कनेक्शन काटे जाए और बड़ी मोटर लगाई जाए। मुख्य लाइन से सभी अवैध कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से कटवाया जाए। पानी के टैंक पर कम क्षमता की मोटर को हटाकर 25 एचपी की बड़ी मोटर लगाई जाए ताकि पानी का प्रेशर सुधारा जा सके।


इस मांग पत्र पर रतन सोनी, लोकेश कुमार शर्मा, प्रीतम शर्मा, सुरेश कुमार, उषा रानी, राजकुमार, दीपक, राजीव, राकेश और सीमा सहित समस्त वार्ड वासियों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की किल्लत दूर नहीं की गई, तो वे आगे उग्र कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed