फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dream Had to be a millionaire by bank robbery, SBI was the next target

करोड़पति बनने के लिए डाला था बैंक में डाका

Fri, 29 Jan 2016 10:56 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
dream Had to be a millionaire by bank robbery, SBI was the next target

दनकौर के सिंडिकेट बैंक में डकैती में कामयाबी मिलने के बाद सभी छह आरोपी करोड़पति बनने का सपना देखने लगे थे। सभी ने बैठक कर दनकौर के ही भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ब्रांच को अगला निशाना बनाने की योजना बना ली थी।

विज्ञापन


यही नहीं डकैती के लिए रेकी कर बैंक में सबसे ज्यादा कैश वाले दिन की भी जानकारी जुटा ली गई थी।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सरगना करतार सिंह ने पांचों साथियों को करीब तीन माह तक लूट और छिनैती के अलावा हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया था।

आरोपी पर दिल्ली और यूपी में 11 मामले दर्ज हैं

dream Had to be a millionaire by bank robbery, SBI was the next target

जब पांचों ने एक के बाद एक लूट की 20 वारदात को अंजाम दिया तो करतार ने भरतपाल, ओमन, गवेंद्र, विनोद फौजी और भीम को क्राइम की परीक्षा में पास मानते हुए अपने गैंग में शामिल करने की मौखिक घोषणा कर दी।


उसने पांचों को लूटपाट करने के बजाय बड़ा हाथ मारने की तैयारी करने को कहा। जिसके बाद करतार ने बैंक डकैती की योजना बना डाली।

पिछले दिनों गिरफ्तार हुए आरोपी भरतपाल ने भी पुलिस के सामने खुलासा किया था कि करतार कहे तो किसी भी बैंक में डाका डाल सकता था।

पुलिस के मुताबिक करतार सिंह बदमाश है और डकैती करने में उसकी अहम भूमिका थी। उस पर दिल्ली और यूपी में 11 मामले दर्ज हैं। हत्या का भी आरोप करतार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed