फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   draw will be done of vv pat machines in delhi

दिल्ली में वीवीपैट मशीनों का होगा ड्रॉ, वोट के बाद पर्चियों की गिनती

Thu, 16 May 2019 09:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 May 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
draw will be done of vv pat machines in delhi
वीवीपैट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित होने में पांच-छह घंटे का अतिरिक्त समय लग सकता है। मतगणना के दौरान 23 मई को दिल्ली के हरेक लोकसभा क्षेत्र की 50-50 वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती होगी। ड्रॉ के जरिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 वीवीपैट का चयन कर पर्चियों की गिनती की जाएगी। 

विज्ञापन


सैन्य बलों में तैनात मतदाताओं के वोट की गिनती में भी अधिक वक्त लगेगा। मतगणना के दौरान ही तीन आवेदन का क्यूआर कोड के जरिये मिलान किया जाएगा, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बरकरार रहे।
विज्ञापन


ईवीएम के जरिये मतों की गिनती के बाद वीवीपैट की पर्चियों की गणना होगी। इसमें लगने वाले अतिरिक्त वक्त से परिणाम की घोषणा में देरी होगी। दिल्ली में कुल एक करोड़, 43 लाख, 16 हजार 453 वोटर हैं। इनमें 85 लाख से अधिक ने मतदान किया है। इनमें करीब 10 हजार सर्विस वोटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड के मिलान के बाद गिनती 

सैन्य बलों में कार्यरत मतदाताओं को पहली बार इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के जरिये पोस्टल बैलट भेजे गए। 23 मई तक प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी। वोटिंग में किसी तरह की कमी नहीं रह जाए, इसके लिए क्यूआर कोड के जरिये तीन फॉर्म पर मतदान के लिए जरूरी औपचारिकताओं का मिलान किया जाएगा। ऐसे में पोस्टल बैलट की गिनती में भी अधिक वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed