फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drainage line being laid at Hindon Airport at ghaziabad

हिंडन एयरपोर्ट में बिछाई जा रही ड्रेनेज लाइन, नए सिरे से बन रही सड़क, उड़ान की निश्चित तारीख तय नहीं

Sat, 31 Aug 2019 06:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Drainage line being laid at Hindon Airport at ghaziabad
फाइल फोटो
एयरफोर्स डे आठ अक्तूबर से हिंडन एयरपोर्ट की पहली उड़ान की कयास के बीच यहां जोर-शोर से काम जारी है। हिंडन एयरपोर्ट पर अभी ड्रैनेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वहीं, बरसात में धंसी सड़क नए सिरे से बनाई जा रही है। उधर, हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों का कहना है कि अभी उड़ान की निश्चित तारीख के बारे में ऊपर से कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन


हिंडन एयरपोर्ट पर जिस तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है कि आठ अक्तूबर को पहली उड़ान हो जाएगी। हालांकि इस बीच हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से मना किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है कि आठ अक्तूबर से यहां उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। उड़ान सेवा शुरू होने की तारीख की बाकायदा औपचारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर बचा हुआ काम तेजी से किया जा रहा है, क्योंकि उड़ान सेवा जब भी शुरू हो, उससे पूर्व एयरपोर्ट पर कोई भी काम अधूरा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि आठ मार्च को ही हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह बात अलग है कि अब तक भी यहां कई काम अधूरे हैं। उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट कैंपस में सीवर लाइन बिछाई गई और हाल ही में सड़क धंसने के बाद नए सिरे से सड़क दुरुस्त किया गया है। कैंपस में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि अब ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। 
 

टिकट बुकिंग की जानकारी पहुंच रहे लोग

हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने की खबर छपने के बाद लोग टिकट बुकिंग की जानकारी लेने एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। जहां से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। दरअसल अभी एयरपोर्ट पर काम चल रहा है, टिकट बुकिंग आदि का कोई काउंटर फिलहाल नहीं लगाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed