फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drain are polluted in gurgaon ward number 7

वार्ड-7 में दस साल से गंदे पड़े हैं नाले, निवर्तमान पार्षद ने नहीं कराया विकास

Sat, 21 May 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 May 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
drain are polluted in gurgaon ward number 7

नूंह नगर पालिका चुनाव इन दिनों अपने चरम पर हैं। प्रत्याशी हर प्रकार के हथकंडे अपनाकर मतदाताओं को अपनी तरफ लुभाने का काम कर रहे हैं। वहीं वार्ड नूंह के वार्ड-7 में लगातार दो बार से पार्षद बनते आ रहे हरीचंद उर्फ राजू का राजनीतिक वर्चस्व खतरे में दिखाई दे रहा हैं। वार्ड वासियों का आरोप है कि हरीचंद दस साल तक लगातार इस वार्ड से पार्षद बना, लेकिन उसने वार्ड में विकास कराना तो दूर, वार्ड की नालियों की सफाई तक नहीं कराई। इसलिए इस बार उनका मन उन्हें बदलकर किसी ओर को मौका देने का है।

विज्ञापन


उनके वार्ड में पानी की बडी समस्या हैं। 3-4 दिन में एक बार पानी आता हैं। लोग टैंकरों से मोल पानी खरीदकर गुजारा कर रहे हैं।-वार्डवासी मनोज जांगडा उर्फ सादी।
विज्ञापन


पूरे वार्ड में केवल दो ट्रांसफार्मर हैं, जिन पर लोड अधिक रहने के कारण आपूर्ति बाधित रहती हैं।  वोल्टेज लो रहता है  उनके वार्ड से पुराने दिल्ली अलवर रोड के साथ हाईटेंशन लाईन गुजरती हैं। जो कई सालों से ढीली होने के कारण काफी नीचे है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। -मोहमद शरीफ मस्ताना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में प्रभु पंडित तथा याकुब मैनेजर वाली गली में हमेशा पानी भरा रहता हैं। दिल्ली-अलवर रोड के साथ गुजरने वाला नाला गंदगी से सालों से अटा पड़ा हैं। पार्षद ने एक बार भी इनकी सफाई नहीं कराई। मनिहार मोहल्ले में गंदगी का यह आलम है कि मानो यहां डंपिंग स्टेशन हो, लोग बदबू में जीवन बिता रहे हैं। -इकलास उर्फ भालू।

मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, जिसके कारण अंधेरा छाया रहता है। वार्ड में अंधेरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती हैं।-सतपाल

उन्होंने वार्ड में खूब विकास कराया हैं। दिल्ली-अलवर रोड के साथ बने नाले में पानी की निकासी सही नहीं है, इसलिए वह भरा रहता हैं। वार्डवासियों ने फिर मौका दिया तो जो विकास रह गया है, उसे पूरा कराएंगे।

हरीचंद उर्फ राजू, निवर्तमान पार्षद

नये को दें मौका
 वार्ड से दूसरे उम्मीदवार समयचंद का कहना है कि वे वर्तमान पार्षद को दस साल से भुगत रहे हैं। एक बार वार्डवासी उन्हें मौका दें, तो वे लोगों को बताएंगे कि विकास क्या होता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed