फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dr. varghese from delhi is a real life hero for bill gates

दिल्ली के ये डॉक्टर हैं बिल गेट्स के रियल लाइफ हीरो, जानिए क्यों....

Sat, 27 Jan 2018 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Sat, 27 Jan 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
dr. varghese from delhi is a real life hero for bill gates

दिल्ली के डॉ. मैथ्यू वर्गीज को बिल गेट्स रियल लाइफ हीरो मानते हैं। यह बात बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग 'गेट्स नोट्स' के जरिये जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि वह वर्गीज को उन पांच व्यक्तियों में से एक मानते हैं जिन्हें वह रियल लाइफ हीरो समझते हैं।

विज्ञापन


वर्गीज पुरानी दिल्ली के सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में भारत का एकमात्र पोलियो वॉर्ड चलाते हैं। दिल्ली में उन्होंने पोलियो मरीजों के लिए बहुत काम किया है जिसकी वजह से बिल गेट्स ने उनकी तारीफ की। 
विज्ञापन


डॉ. वर्गीज का कहना है कि वह बस ये चहते हैं कि उनका वार्ड मरीजों से खाली हो जाए। यही बात उनको अपना पूरा समय पलियो ग्रस्त मरीजों का इलाज करने में प्रेरित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलियो मरीजों के लिए हैं मसीहा

dr. varghese from delhi is a real life hero for bill gates

वर्गीज कहते हैं अब पोलियो के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। एक समय ऐसा भी था जब हर साल पोलियो की समस्या के कारण सर्जरी के लिए 600 मरीज आते थे। अब आने वाले मरीजों की संख्या 200 के नीचे रह गई है।

वर्गीज के मरीजों को उनसे बहुत लगाव है, वह अपने मरीजों की पुरानी तस्वीरें सांझा करते हुए उनकी कहानियां भी सुनाते हैं। वर्गीज कहते हैं कि मैं अपने कई मरीजों की शादी में भी शामिल हुआ हूं और उनके लिए शिक्षा और रोजगार खोजने में भी मदद करता हूं।

बिल गेट्स द्वारा तारीफ किए जाने पर जब डॉ. वर्गीज से पूछा गया कि वह कैसा मसूस कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, सराहना से मेरे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हां मैं उम्मीद करता हूं कि इससे और भी डॉक्टर और युवा प्रेरित होंगे और पोलियो के मरीजों की सहायता के लिए आगे आयेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed