स्वाति ने डॉ. कलाम को श्रृद्धांजलि दे संभाला कार्यभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जयहिंद ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया।
सुबह पहुंचते ही सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज अधिक से अधिक काम करना ही पूर्व राष्ट्रपति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
महिला आयोग की अध्यक्ष और तीन सदस्यों ने जिम्मेदारी संभालने के बाद जीबी रोड पर काम करने वाली एनजीओ के साथ बैठक करके वहां की समस्याएं जानीं।
विवादों के बाद लौटी स्वाति मालीवाल
वहीं, महिलाओं के मुद्दों पर काम करने वाले वकीलों के साथ भी बातचीत की। स्वाति ने नियुक्ति पर उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुए विवाद पर पूछे गए सवाल में कहा है कि हम पीछे नहीं देखेंगे।
भविष्य को आधार बनाकर महिला कल्याण के लिए काम करेंगे। इससे विवादों के बाद एक दिन पहले स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर उपराज्यपाल ने मंजूरी दी थी।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने स्वाति को औपचारिक मंजूरी देकर महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया था।