फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPVL Phase-2 trials on Sunday, players from seven states will get a chance

Delhi NCR News: डीपीवीएल फेज-2 ट्रायल्स रविवार को, सात राज्यों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीपीवीएल) के फेज-2 ट्रायल्स का आयोजन रविवार को कड़कड़डूमा स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। पहले चरण की सफलता के बाद अब उत्तर भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को डीपीवीएल के खिलाड़ी पूल में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लीग प्रबंधन के अनुसार पहले चरण के ट्रायल्स को खिलाड़ियों और वॉलीबॉल समुदाय से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित सभी खिलाड़ियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी। आयोजक जसोदा गुलिया और नीति रावत ने कहा कि डीपीवीएल का उद्देश्य भारतीय वॉलीबॉल को मजबूत मंच प्रदान करना और खिलाड़ियों को पेशेवर अवसर उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed