किसी के प्यार में थी डीपीएस प्रिंसिपल की बेटी, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस स्कूल, आरके पुरम के प्रिंसिपल की बेटी अंजना सैनी कुंडली नहीं मिलने की वजह से डिप्रेशन में चली गई थी। इस कारण वह घर में उदास रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। परिजनों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया था।
पुलिस को मौके से मिले सुइसाइड नोट में अंजना ने डिप्रेशन की बात लिखी है। आरके पुरम थाना पुलिस ने सुइसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि नोट अंजना की हैंडराइटिंग में है या नहीं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि अंजना गुड़गांव स्थित इंडिया बुल में मैनेजर के पद पर काम करती थी। वह एक युवक से बहुत ज्यादा प्यार करती थी। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे।
परिजनों ने जब कुंडली मिलवाई तो कुंडली मिली नहीं और पंडित ने शादी करवाने से इनकार कर दिया। शादी नहीं होने की वजह से अंजना डिप्रेशन में चली गई थी। वह कई महीनों से डिप्रेशन में थी। इससे परिजन भी परेशान थे।
पुलिस के अनुसार संजना की मौत से परिजन बहुत ज्यादा सदमे में है। बताया जा रहा है कि संजना पिता की लाडली थी। सुइसाइड नोट में डिप्रेशन की बात सामने आई है।
बड़ी कंपनी में उच्च पद पर थी अंजना
बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) आरके पुरम के प्रिंसिपल की बेटी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट मिला, जिसमें उसने जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी थी। प्रिंसिपल की बेटी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
आरके पुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉ. डीआर सैनी डीपीएस स्कूल, आरके पुरम के प्रिंसिपल हैं और स्कूल कैंपस में ही रहते हैं। उनकी छोटी बेटी अंजना सैनी (29) गुड़गांव स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में उच्च पद पर नौकरी कर रही थी।
अंजना एमबीए थी। डॉ. सैनी की बड़ी बेटी (शादीशुदा) भी उनके घर आई हुई है। बुधवार सुबह काफी देर तक अंजना अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बड़ी बेटी ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। अंजना पंखे से लटकी हुई थी, उसने तुरंत ही चीख माराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे पंखे से उतारकर फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।