फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPL Women: North Delhi Strikers start with a win.

Delhi NCR News: डीपीएल महिलाः नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का जीत के साथ आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
-ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली ने पांच ओवर से अधिक गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।


101 रन पर सिमटी ईस्ट दिल्ली की टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 17 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद वंशिका लीला और सोनाक्षी ने पारी संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। हालांकि, 10वें ओवर में वंशिका 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद ईस्ट दिल्ली के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 101 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


नॉर्थ दिल्ली की ओर से नाजमा ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। रेशिका बेनीवाल ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं, अपेक्षा आनंद ने तीन ओवर में केवल 10 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवी और अर्चना की पारी ने दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली को उपासना यादव के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद शिवी शर्मा और अर्चना ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 92 रन की साझेदारी कर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। इस जीत के साथ टीम ने महिला डीपीएल अभियान का दमदार आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article