दहेज नहीं मिला तो सपा विधायक की बेटी को खिलाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये और वैगनआर कार न मिलने पर सिवालखास से सपा विधायक गुलाम मोहम्मद की बेटी फातिमा को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई।
इस मामले में आरोपी पति कुंवर अजहर और ससुर कुंवर अयूब अली (रालोद नेता समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ देहली गेट थाने में केस दर्ज कराया है।
उधर पीड़िता छीपी टैंक स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। सपा नेताओं के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।
24 नवंबर 2014 को हुई थी शादी
मोहल्ला कोठी अतानस निवासी विधायक गुलाम मोहम्मद के बेटे शारिक मोहम्मद ने शनिवार को देहली गेट थाने में तहरीर दी जिसमें लिखा है कि उनकी बहन फातिमा का निकाह 24 नवंबर 2014 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित 63 जयपुरिया एंकलेव कौशांबी निवासी कुंवर अजहर के साथ हुआ था।
आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच करोड़ रुपये तथा वैगन-आर कार की मांग पूरी न होने पर फातिमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
फातिमा से कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि इसी के चलते शुक्रवार को ससुरालियों ने फातिमा को जान से मारने की नीयत से जहर खिला दिया।
पति समेत इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
सूचना पर विधायक का परिवार गाजियाबाद पहुंचा और फातिमा को मेरठ लाकर छीपी टैंक स्थित चौरसिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर देहली गेट दीपक त्यागी ने बताया कि शारिक की तहरीर पर आरोपी पति कुंवर अजहर कुंवर अयूब अली ससुर शाहिन सास आयशा ननद और ददिया ससुर मसरूर को नामजद किया गया है।
केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। ये धाराएं लगाईं।
आरोपियों के मुताबिक राजनीतिक दबाव में हुआ मामला दर्ज
जानलेवा हमला 307 महिला उत्पीड़न (498ए दहेज अधिनियम जहर खिलाना (328 जान से मारने की धमकी देना (506 और मारपीट करना 323 लगी हैं।)
एसएसपी के मुताबिक विधायक गुलाम मोहम्मद के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। घटनास्थल कौशांबी गाजियाबाद का बताया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
‘एफआईआर में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। राजनीतिक दबाव में एफआईआर कराई गई है।